Dharm Desk – समुद्र शास्त्र में मानव शरीर को बेहद संवेदनशील और संकेत देने वाला बताया गया है. शरीर के अंगों का फड़कना केवल सामान्य शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि भविष्य में होने वाली घटना, शुभ के संकेत भी हो सकते है. यही कारण है कि हमारे ग्रंथों में भी इसका उल्लेख मिलता है. अक्सर लोग अचानक आंख, हाथ, पैर या माथा के किसी हिस्से के फड़कने को नजरअंदाज कर देते है. लेकिन समुद्र शास्त्र इसे महत्वपूर्ण संकेत की ओर इंगित करता है. इसमें बताया गया है कि कौन सा अंग कब और किस तरह फड़के तो उसका क्या अर्थ होता है… खास बात यह है कि पुरुष और महिलाओं के लिए इन संकेतों का मतलब अलग-अलग हो सकता है. कुछ संकेत शुभ माने जाते हैं , जो धन, सफलता या खुश खबरी की ओर इशारा करते हैं, जबकि कुछ अशुभ भी हो सकते हैं. आइए जानते हैं अंगों के फड़कने से जुड़े ऐसे ही संकेत.

कान और गाल का फड़कना
दाहिना कान फड़कना शुभ समाचार और पद प्राप्ति का संकेत देता है. कान का पिछला भाग फड़कने पर मित्रों से बुलावा आता है और नए कार्य की शुरुआत होती है. वहीं दोनों गाल फड़कना भविष्य में धन लाभ का संकेत माना जाता हैं.
आंख फड़कना
आंख फड़कने का अर्थ महिला और पुरुष के लिए अलग होता हैं. महिलाओं की बाई आंख फड़कना शुभ माना जाता है, जबकि पुरुषों की दाई आंख फड़कना अच्छा संकेत देता है. इसके विपरीत स्थिति अशुभ मानी जाती है, और शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है.
हाथ और कंधे का फड़कना
दाहिना कंधा फड़कने पर धन मिलता है, जबकि बायां कंधा सावधानी का इशारा करता हैं. दायां हाथ फड़कना वैभव और लाभ का प्रतीक है, वहीं बायां हाथ फड़कने पर खोई वस्तु या पुराने मित्र से मिलने की संभावना बनती है.
पैरों और जांघ का फड़कना
दाहिनी जांघ का फड़कना अपमान या कठिन परिस्थिति का संकेत माना जाता है. वहीं बाईं जांघ फड़कने पर धन या किसी वस्तु की प्राप्ति होती है. यह संकेत जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की ओर इशारा करते है और सतर्क रहने की सलाह देते है.
घुटना और कनपटी का फड़कना
दाहिना घुटना फड़कना सोने के गहने मिलने का संकेत है. बायां घुटना फड़कने पर कार्य बिना बाधा पूरे होते हैं. वहीं कनपटी का फड़कना आर्थिक लाभ का संकेत है, जो अचानक धन प्राप्ति की ओर इशारा करता है.
सिर का फड़कना
सिर का दाहिना हिस्सा फड़कना धन लाभ और कानूनी मामलों में सफलता और इशारा करता है. बायां हिस्सा फड़कने पर यात्रा और सम्मान बढ़ने के योग बनते है. सिर का पिछला भाग फड़कना विदेश यात्रा की संभावना को दर्शाता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

