वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर सेंट्रल जेल में जेल प्रहरी से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मुलाकाती कक्ष में मोबाइल अंदर ले जाने से रोकने पर जेल प्रहरी के साथ मारपीट की थी।

इस तरह शुरु हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि जेल प्रहरी पुरुषोत्तम सिंह मुलाकाती कक्ष में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो युवक मोबाइल लेकर अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। जेल प्रहरी ने उन्हें मोबाइल अंदर ले जाने से मना किया, जिसके बाद दोनों युवकों ने विवाद शुरू कर दिया।

दोनों फरार आरोपी गिरफ्तार

विवाद बढ़ने पर दोनों ने जेल प्रहरी के साथ मारपीट कर दी। हंगामा सुनकर जब अन्य जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे, तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H