चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक भी शामिल हैं। इस संबंध में गृह मंत्रालय (गृह-1 शाखा) द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस सुरिंदर पाल सिंह परमार, जो पहले एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) पंजाब के पद पर तैनात थे, अब मुख्य निदेशक, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब नियुक्त किए गए हैं। वे आईपीएस नागेश्वर राव की जगह लेंगे।

इसके अलावा, आईपीएस नागेश्वर राव, जो पहले विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख थे, का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें सुरिंदर कुमार श्रीवास्तव के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- बहुचर्चित रिंगबांध जमीन फर्जीवाड़ा: कलेक्टर अजीत बसंत ने मुख्य आरोपी को जमानत देने पर जज को लिखा पत्र, सरकारी पक्ष नहीं सुने जाने की कही बात, पढ़िए पूरा पत्र…
- ग्वालियर में प्रशासन का चला चाबुक: 5 कुख्यात बदमाशों को 6-6 महीने के लिए किया गया जिलाबदर; कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
- राजकोट एयरपोर्ट पर पटाखों से सूखी घास में लगी आग, एअर इंडिया फ्लाइट की वडोदरा में इमरजेंसी लैंडिंग
- छठ के बाद घर वापसी होगी आसान! सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, झाझा में रुकेगी गाड़ी
- विनम्र श्रद्धांजलि : बांसुरी, बांस और नगडेवन के जादूगर लोक कलाकार विक्रम यादव का निधन

