वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। नाई मोहल्ले में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में तारबाहर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
पूजा किन्नर ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया कि रजिया खुरसेल किन्नर अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंची और विवाद करने लगी। मौके पर देवी किन्नर समेत चार-पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और बाल पकड़कर कमरे से बाहर तक घसीटा गया। इसके बाद उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष की रजिया खुरसेल किन्नर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रजिया ने पूजा किन्नर, राजा किन्नर और लाडो किन्नर पर मारपीट, धमकी देने और मिर्ची पाउडर छिड़कने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


