पंजाब पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी सफलता हासिल की है। सर्चिंग के दौरान उन्हें दो संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, जिसमें उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। यह दोनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। दोनों गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुक्तसर के कोटली रोड गली नंबर 9 निवासी अवतार सिंह उर्फ लब्बा (21) पुत्र जंड सिंह तथा गांधी नगर गली नंबर 2 निवासी रवि कुमार (25) पुत्र नत्थू राम के रूप में हुई है। उनके ऊपर पहले से कई केस दर्ज है और आपराधिक मामले में भी वह पहले पकड़े जा चुके हैं।

मिले कई हथियार
इस तलाशी में एक युवक से एक पिस्तौल और 10 कारतूस मिले। दूसरे युवक के बैग से दो पिस्तौल व 10 कारतूस के साथ एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस को बरामद हथियारों में ऑस्ट्रेलिया की बनी गलाक 9 एमएम और चीन की पीएकस 5 स्ट्राम व पीएकस 3 मॉडल की पिस्तौल शामिल हैं। वहीं दो मैगजीन भी बरामद हुई हैं।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट
