दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिन्दनी पुल के पास शेड नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की पहचान श्रेयांश कश्यप (15 वर्ष) और शेख समर (16 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद डूब गए।
READ MORE: इंदौर में वर्दीधारी पुलिसकर्मी गिलास लेकर बाइक पर झूमता नजर आया, Video वायरल
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां दोनों बच्चों के शव निकाले गए। पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में नदी का पानी अचानक गहरा हो जाता है, जिसकी जानकारी बच्चों को नहीं थी।
READ MORE: बद्रीनाथ की 21 दिन की तपस्या के बाद बोले बाबा बागेश्वर- एक महीना ईंधन बचाया, मोदी जी नेताओं के चार्टर प्लेन पर भी रोक लगाएं
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन से स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शेड नदी के खतरनाक इलाकों में बोर्ड लगाए जाएं और नहाने पर पाबंदी लगाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

