राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/ रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालेरा में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है।

ग्राम सालेरा से हरसिद्धि माता को चुनरी चढ़ाने के लिए परवरिया धाम जा रही चुनरी यात्रा की तैयारियों के दौरान गच्च कुंडी में पोटाश भरते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में घायल दो नाबालिग का नाम अमित और प्रिंस है जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नाबालिगों के नाम प्रिंस ओर अमित लोधी है जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया है।]

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m