मनोज यादव, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आत्महत्या की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है। एक युवक ने जहां अपने घर के छत पर लोहे के एंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं एक किसान ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों मामले की जांच शुरु कर दी है।

लोहे के एंगल में लटकती मिली युवक की लाश

पहली घटना कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी गोकुलगंज बस्ती की है, जहां 20 वर्षीय निखिल यादव की लाश घर के ऊपर छत पर लोहे के एंगल में लटकती हुई मिली। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदि था और अक्सर शराब के नशे में रहता था। घटना के दौरान भी नशे में होने की बात कही जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों की माने तो उसने यह कदम कब कैसे और किन परिस्थितियों में उठाया है इसकी उन्हें भी जानकारी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

किसान ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या

वही दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के बागबुड़ा गांव की है, जहां 55 वर्षीय किसान परदेसी राम कंवर ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पर 30 हजार का कर्ज था और 3 एकड़ खेती का पूरा बोझ भी उसी के ऊपर था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने इसी के चलते आत्महत्या की है।

परिजनों का बयान दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इधर परदेसी राम कंवर के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि पिता कहते थे तुम लोग खेती में ध्यान नहीं देते, सब मुझे अकेले देखना पड़ता है, इसी तनाव में था। सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था वर्मा ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H