मनोज यादव, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक ओर जहां हाइवा और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई, तो वहीं दूसरी ओर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरु कर दी है।

हाइवा और ट्रेलर में भिड़ंत से एक की मौत

पहली घटना दर्री थाना के अंतगर्त दर्री मुख्य मार्ग पर हुई है, जहां हाइवा और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक वाहन का चालक कैबिन में ही फंसे रह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला

दूसरी घटना बांकी मोंगरा थाना के बलगी शराब दुकान के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव प्रसाद पिता रामस्वरूप (28) को रूप में हुई है, जो कि दीपका का रहने वाला था और निजी कंपनी में काम करता था। शिव शादीशुदा था और उसका 6 साल बच्चा भी है।

CCTV फूटेज खंगाल रही पुलिस

आज बजाज पल्सर CG 07 BQ 2167 से वह कहीं जा रही था। इस बीच बलगी शराब दुकान के पास अज्ञात भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर CCTV फूटेज खंगाल रही है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H