अमित पाण्डेय, खैरागढ़। गंडई थाना क्षेत्र में रविवार को कबाड़ी व्यवसाय से जुड़े विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब दो कबाड़ियों ने 5 मजदूरों को बीच सड़क पर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


जानकारी के अनुसार, सल्लू कबाड़ी के संचालक शबाब मेमन को इस बात पर गुस्सा था कि उसके यहां काम छोड़कर पांच मजदूर दूसरे कबाड़ी के पास काम करने लगे थे. इसी नाराजगी में शबाब मेमन और उसके साथी आसिफ खान ने मजदूरों को रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी. हमले में एक मजदूर का हाथ टूट गया, जबकि अन्य को गंभीर सूजन और अंदरूनी चोटें आईं.

पीड़ित मजदूरों द्वारा गंडई थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद सीसीटीवी फुटेज मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी शबाब मेमन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और तलाशी के दौरान उसकी जेब से 320 अवैध नशीली गोलियां भी बरामद की गईं.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट के साथ-साथ NDPS एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क पर गुंडागर्दी और नशे के कारोबार में शामिल ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़े.
इन्हें भी पढ़ें:
- हाथियों के डर के बीच बड़ा प्लान! कच्चे मकानों को PM आवास योजना से जोड़ने की तैयारी; पक्का आशियाना बनेगा सुरक्षा की ढाल
- करंट से भाजयुमो के जिला महामंत्री की मौत का मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश, हादसे पर जताया दुख
- IPS TRANSFER : UP में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 3 अफसरों को किया इधर से उधर
- WPL 2027: ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, RCB, MI से DC तक जानिए किसने किसे किया रिटेन
- उत्तराखंड NEET फर्जीवाड़ा: कैसे फर्जी कागजों पर मिल रही थी MBBS की सीट? 2 नए आरोपी दबोचे गए, अब तक 5 गिरफ्तार


