चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के 2 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। सरकार द्वारा आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव वर्तमान में एडमिनिस्ट्रेटिव सैक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के पद पर कार्यरत थे।
इसके साथ ही वह इन्वेस्टमेंट प्रमोशन तथा प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी इंडस्ट्री में अतिरिक्त एडमिनिस्ट्रेटिव सैक्रेटरी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, आईएएस अधिकारी जसप्रीत सिंह पंजाब इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टैक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पंजाब इंफोटैक) में मैनेजिंग डायरैक्टर के पद पर तैनात थे। पंजाब सरकार द्वारा दोनों अधिकारियों को निलंबित किए जाने के फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, सरकार की ओर से सस्पेंशन के कारणों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

निलंबन के दौरान उनका कार्यालय चंडीगढ़ रखा गया है। सरकार द्वारा 2 सीनियर अधिकारियों को निलंबित करने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
- जजों की सुरक्षा पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-सरकार, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश
- Chardham Yatra 2026 : यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, 19 अप्रैल से होगा शुभारंभ, अब तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करा चुके हैं पंजीयन
- किडनैप कर नाबालिग के साथ 23 दिनों तक गैंगरेप, खाने में सिर्फ 2 रोटी देते थे दरिंदे, कोर्ट ने तीनों दोषियों को सुनाई कठोर सजा
- Delhi Karol Bagh Bus Accident: दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत, कई घायल
- CG Morning News : सीएम साय बांटेंगे भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि, ट्राइबल गेम्स का होगा आगाज, गृहमंत्री के सामने सरेंडर करेगा कुख्यात नक्सली पापाराव, गांव पहुंच अभियान के जरिए पार्टी को मजबूत कर रहे दीपक बैज, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट मोड पर प्रशासन, शराब को प्लास्टिक बोतलों में बेचने का विरोध…समेत पढ़ें अन्य खबरें

