चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के 2 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। सरकार द्वारा आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव वर्तमान में एडमिनिस्ट्रेटिव सैक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के पद पर कार्यरत थे।
इसके साथ ही वह इन्वेस्टमेंट प्रमोशन तथा प्रमोशन ऑफ इंफॉर्मेशन टैक्नोलॉजी इंडस्ट्री में अतिरिक्त एडमिनिस्ट्रेटिव सैक्रेटरी के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। वहीं, आईएएस अधिकारी जसप्रीत सिंह पंजाब इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टैक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पंजाब इंफोटैक) में मैनेजिंग डायरैक्टर के पद पर तैनात थे। पंजाब सरकार द्वारा दोनों अधिकारियों को निलंबित किए जाने के फैसले के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, सरकार की ओर से सस्पेंशन के कारणों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

निलंबन के दौरान उनका कार्यालय चंडीगढ़ रखा गया है। सरकार द्वारा 2 सीनियर अधिकारियों को निलंबित करने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
- अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर अगले 60 दिनों तक धारा 163 लागू, ‘हत्या’ के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन का फैसला
- Zepto-Blinkit समेत 105 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस सस्पेंड: दिवाली से पहले FDA का बड़ा एक्शन
- नक्सलमुक्त बस्तर में पहली बार कई गांवों में मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- अब न हत्या का डर, न जन अदालत का खौफ
- दीपावली के दीयों के बीच पंचायत चुनाव का घमासान: त्योहार को कैसे भुनाने की तैयारी में है बीजेपी?
- दरभंगा में डी इंकलेव सोसाइटी के दो फ्लैटों से 35 लाख की चोरी, जन्मदिन मनाने गई थी फैमिली

