शिवम मिश्रा, रायपुर। वन जीवों के तस्करों की राजधानी रायपुर तक धमक होने लगी है. राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. तस्कर 50 करोड़ रुपए में पैंगोलिन का सौदा करने रायपुर लेकर आए थे.
यह भी पढ़ें : वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट: 21 मौतों के बाद अब लगा रहे मुआवजे का मरहम, उच्च स्तरीय जांच हुई शुरू…
वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर दीपक कुमार तिवारी ने बताया की मुखबिर से पैंगोलिन तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद वन विभाग की स्पेशल टीम तैयार कर तस्करों की घेरेबंदी कर पैंगोलिन के रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की गई थी. इस दौरान भाटागाँव में मौजूद आरोपियों से ग्राहक बन संपर्क कर सौदा किया गया.

इसके बाद पैंगोलिन के साथ आरोपियों को पकड़ा गया. वन विभाग की टीम ने शातिर तस्करों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि पैंगोलिन का 50 करोड़ रुपए में सौदा करने पखांजूर से रायपुर लाए हैं. पकड़े गए तस्करों में खोखन हालदार और गोपाल बोपचे शामिल हैं.

इनमें से एक आरोपी बालाघाट का रहने वाला है, जिसके पास से पैंगोलिन को बरामद किया गया, और दूसरा पखांजूर का रहने वाला है. इन तस्करों के जरिए वन विभाग मुख्य तस्कर तक पहुंचने में जुटा है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

