सोनू वर्मा, नूंह। जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत नूंह पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो चोरी के वाहनों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आकेड़ा थाना पुलिस ने एफआईआर के तहत आरोपी जिलशाद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी आकेड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर बरामद की गई है और उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरोपी को अदालत में पेश कर की जाएगी कार्रवाई
वहीं चौकी खोरी कला, थाना सदर तावडू पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी के वाहन टाटा कैंटर के साथ एक आरोपी नसीम उर्फ नस्सी पुत्र शेर मोहम्मद निवासी महोन, थाना रोजकामेव को काबू किया । इस संबंध में थाना सदर तावडू में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त वाहन चोरी का मामला दिल्ली के थाना बवाना में पहले से ही दर्ज है । नूंह पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग रहा है।

