पाकिस्तान लगातार अपनी घटिया सोच को अंजाम देने के लिए देश में जासूस फैला रहा है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान द्वारा रची जा रही साजिश में पानी फेर दिया। पुलिस ने बीती रात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ISI से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार दोनों आतंकी सीमावर्ती गांव लखन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि समाज विरोधी लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरनतारन के एसएसपी अभिमनयूं राणा को सूचना मिली थी कि खेमकरण इलाके में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े कुछ आतंकी सक्रिय हैं।

डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा, सीआईए स्टाफ व मुखी अमनदीप सिंह रंधावा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से दो .30 एमएम पिस्तौल और चार ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपियों को आज दोपहर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आगे पूछताछ में कई बड़ी जानकारी सामने आने की सम्भावना है। पुलिस को अनुमान यह भी है कि और कई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।
- पहले फांसी लगाने की कोशिश, फिर जान देने आहर पहुंची महिला, बचाने के क्रम में मामा-भांजी की मौत
- Haryana Weather Update: अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? का मिजाज
- यूपी MLC चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, मेरठ समेत वेस्ट यूपी की 5 सीटों पर कड़ा पहरा
- CG Weather Today : बरसेंगे बादल या सताएगी तेज धूप? जानिए छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम
- MP Morning News: ग्वालियर हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे CM मोहन यादव, विजयादशमी पर शस्त्र-पूजन; उज्जैन में नगर पूजा शुरू

