शिखिल ब्यौहार, भोपाल। बीते दिनों भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ट्रेन कनेक्टिविटी को लेकर सीहोर वासियों की मांग को पूरा किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद शर्मा के प्रस्ताव पर दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज सीहोर में स्वीकृत किए हैं। उल्लेखनीय है कि इन ट्रेनों के स्टॉपेज हो जाने से सीहोर में प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने और कुबेरेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
सीहोरवासी बनारस, प्रयागराज, अहमदाबाद, मुंबई समेत धार्मिक और व्यापारिक महत्व के इन बड़े शहरों के लिए इन ट्रेनों की मांग काफी लंबे समय से कर रहे थे। सांसद आलोक शर्मा के संज्ञान में जब यह बात लाई गई तो उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर आग्रह किया था। जिसे रेल मंत्री जी ने स्वीकृति दे दी है।

प्रयागराज जाने के लिए मिली सुविधा
बता दें कि जब सांसद आलोक शर्मा सीहोर रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का निरीक्षण आए थे। उस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने प्रयागराज के लिए सीहोर से ट्रेन नहीं होने की समस्या से अवगत कराया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों बताया कि परिवार में जब किसी आत्मीयजन, परिवारजन की मृत्यु हो जाती है तो अस्थि विसर्जन के लिए अस्थि कलश लेकर भोपाल जाना पड़ता है वहां से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। सीहोर में ट्रेन का स्टॉपेज हो जाए तो इससे लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। सांसद आलोक शर्मा ने रेलमंत्री से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


