आशुतोष द्विवेदी, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हो गया। जिले के प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात में बाइक सवार दो युवक अचानक गहरी खाई में गिर गए। जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। दोनों युवकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हादसे के कारणों का भी फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार, रीवा जिले के क्योंटी जलप्रपात क्षेत्र में दो युवक बाइक सहित खाई में गिर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसा दुर्घटनावश हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

