होशियारपुर। हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के पास मणिमहेश तीर्थयात्रा से जुड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ है और इसमें ही दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई है। दोनों मृतक युवक होशियारपुर और गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के अनुसार, तीर्थयात्रा के दौरान यह हादसा तब हुआ जब तीर्थयात्री गोरी कुंड के पास पहुचे, तभी अचानक पहाड़ी का एक टुकड़ा गिर गया, जिससे इन युवकों की मौत हो गई।
दोनों मृतकों के शवों को भरमौर ले जाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दे कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।
कठिन है मणिमहेश की यात्रा
मणिमहेश यात्रा भी अमरनाथ यात्रा की तरह कठिन है। भरमौर के हड़सर से मणिमहेश के लिए खड़ी चढ़ाई शुरू होती है। मणिमहेश झील तक पहुंचने में 10 से 12 घंटे लगते हैं। इस यात्रा के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। सभी श्रद्धालु डल झील में डुबकी लगाते हैं।
- पहाड़ों की राह होगी आसान, उत्तराखंड में 51 रोपवे प्रोजेक्ट्स को रफ्तार
- असदुद्दीन ओवैसी ने नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया, बड़ा दावा करते हुए अपने पांच विधायकों का दिलचस्प किस्सा सुनाया
- गांधी संग्रहालय की दीवार पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारे लिखे जाने से तनाव, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
- ‘कांग्रेस ने विकास में नंबर-1 बनाया, भाजपा ने कर्ज और बेरोजगारी में’, हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना
- महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा: डायल-112 वाहन की छत पर चढ़कर किया हंगामा, बस का कांच भी फोड़ा



