प्रयागराज. इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में यूजीसी (UGC) को लेकर मंगलवार को बवाल हो गया. बताया जा रहा है कि विश्वद्यालय के बरगद लॉन में दो गुटों के बीच झड़प हुई है. मारपीट में दोनों गुटों के विद्यार्थी घायल हुए हैं. फिलहाल विश्वविद्याल प्रशासन ने पूरी घटना की जांच करेगा.
जानकारी के मुताबिक छात्रों का एक समूह यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहा था. इसी दौरान वहां दूसरे गुट के 30-40 छात्र भी आ गए. जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया. जो हाथापाई और मारपीट तक जा पहुंचा. आरोप है कि एक गुट ने दूसरे गुट के लोगों को जातिसूचक गालियां भी दी है.
इसे भी पढ़ें : सारे गुनाहों का होगा हिसाब! लंबे समय फरार चल रहा इनामी गौ-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए खाकी ने कैसे शातिर को दबोचा
छात्रों के एक गुट का कहना है कि जब वे यूजीसी को लेकर चर्चा कर रहे थे तो दूसरे गुट के छात्रों ने वहां आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए. आरोप है कि इस दौरान छात्राओं से भी दुर्व्यवहार भी किया है. हालांकि पुलिस को मामले की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे माहौल शांत कराया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


