प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सोशल मीडिया पर इन दिनों उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल का एक अनोखा नजारा चर्चा में है। शारदीय नवरात्रि के दौरान जेल में पुरुष बंदी, महिला वेशभूषा पहनकर गरबा करते नजर आ रहे है। जेल परिसर में गरबा और डांडिया का यह आयोजन लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, भैरवगढ़ जेल में भी नवरात्रि का पर्व धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहां 647 पुरुष और महिला बंदियों ने नौ दिन का व्रत रखा है। शाम करीब 6:30 बजे मां दुर्गा की आरती के बाद गरबा शुरू होता है, जो लगभग एक घंटे तक चलता है।
महिला वेशभूषा में गरबा करते हैं पुरुष बंदी
इस आयोजन की सबसे खास बात कुछ पुरुष बंदियों का महिला वेशभूषा में गरबा करना है। करीब 25 बंदी इस आयोजन में हिस्सा लेते हैं। बंदी खुद गरबा गीत गाते हैं और बैंड की धुन तैयार करते हैं। इसके बाद दूसरे बंदी उन्हीं धुनों पर डांडिया करते हैं। जेल की चारदीवारी के भीतर नवरात्रि का यह अलग अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

