प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें:सिंगरौली PWD विभाग में भ्रष्टाचार! ग्रेच्युटी के बदले 5% कमीशन मांगने का गंभीर आरोप, भटक रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी, लेखा अधिकारी पर लगे आरोप

हादसा भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के उन्हेंल रोड स्थित गोयला बुजुर्ग गांव के पास हुआ, जहां एक स्विफ्ट डिजायर कार और आयशर वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें:शर्मनाक! नर्मदापुरम में सिस्टम ही बीमार; एंबुलेंस को ग्रामीणों ने दिया धक्का, इलाज में देरी से घायल ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:इंदौर में डॉक्टरों का कमाल: 6.3 किलो का विशाल ओवरी ट्यूमर निकाला, 3 घंटे की जटिल सर्जरी से महिला को मिली नई जिंदगी

एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि हादसे में शामिल आयशर वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है । 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m