राकेश चतुर्वेदी, उज्जैन/भोपाल। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी मंगलवार को एक बार फिर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की फिल्म की सफलता के लिए भगवान महाकाल से कामना की।
हिंदी फिल्मों के सदाबहार कलाकार सुनील शेट्टी की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था है। जिसके चलते वह आए दिन यहां आते रहते हैं। मंगलवार दोपहर को वह एक बार फिर उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह के बाहर से पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर समिति ने सुनील शेट्टी का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: 10 फरवरी महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, भगवान महाकाल का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
इसके बाद मीडिया से चर्चा में सुनील शेट्टी ने कहा कि अपने बेटे की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था और अब फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद आभार व्यक्त करने आया हूं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने कुछ दिन पहले सपरिवार महाकाल दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की थी।
ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर उज्जैन में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंधः संतों ने कहा- जिस तरह मक्का-मदीना में हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित वैसी व्यवस्था हो, जूना अखाड़ा ने उठाई मांग
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


