प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने देहरी पर प्रणाम कर भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। नदीं हॉल में बैठकर कामना की। इस दौरान कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री और राघोगढ़ के वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह बुधवार सुबह उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। जहां वे तड़के होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। जयवर्धन सिंह ने देहरी से भगवान महाकाल को प्रणाम किया और नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखकर आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें: 18 मार्च महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से हुआ श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दिव्य दर्शन
इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ और भरत पोरवाल मौजूद रहे। भस्म आरती के दौरान जयवर्धन सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में पूरी तरह से लीन दिखाई दिए। भस्मारती के के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित भगवान वीरभद्र के भी दर्शन किए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

