प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना और पीड़ित युवती द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इस मामले में युवती ने एक वीडियो भी जारी किया गया था जिसमें अब एक नया मोड़ आ गया है। कथित आरोपी चक्रेश जैन की पत्नी ने नानाखेड़ा थाना पर पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है, जिसमें उसने पति को फंसाने की बात कही है।
दरअसल, देर रात एक युवती ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया था जिसमें उसने चक्रेश जैन सहित चार पांच अन्य लोगों द्वारा चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाने के बाद दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और गैंगरेप का प्रकरण दर्ज किया था। लेकिन मंगलवार रात को इस मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब आरोपी चक्रेश जैन की पत्नी ने नानाखेड़ा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसमें उसने उसके पति चक्रेश जैन को फंसाने की बात कही है।
चक्रेश जैन की पत्नी ने आरोप लगाया कि मेरे पति प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं इसलिए उन्हें पैसों के लिए फसाया जा रहा है। युवती ने जो भी आरोप लगाए हैं वह सब निराधार हैं। इंदौर से उज्जैन मेरे पति से मिलने आई थी ना कि मेरे पति इंदौर गए थे। वहीं इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें युवती आरोपी चक्रेश जैन की गाड़ी में बैठते हुए दिखाई दे रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

