प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मिजोरम के राज्यपाल जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उज्जैन पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से स्वागत सत्कार की परंपरा का निर्वहन किया गया। मंदिर समिति के सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर द्वारा जनरल डॉ. वी.के. सिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने गर्भ गृह के बाहर से या निर्धारित परंपरा अनुसार बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिए।
देश की सुख-समृद्धि की कामना
दर्शन और पूजन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि आज उन्हें ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने भगवान से देश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की है। महाकाल परिसर के विकास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महाकाल परिसर का भव्य विकास हुआ है, उसी तरह पूरा देश भी विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

