प्रदीप मालवीय, उज्जैन। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उज्जैन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए MDMA जैसे घातक सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की साजिश को नाकाम कर दिया । थाना चिमनगंज पुलिस ने आगर रोड स्थित एक गैरेज में दबिश देकर भारी मात्रा में केमिकल, नकदी और दस्तावेज जब्त किए हैं, साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
मामला 3 अप्रैल 2026 का है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आगर रोड स्थित ‘कृष्णा मोटर्स’ गैरेज में अवैध रूप से नशीले पदार्थ MDMA बनाने के लिए केमिकल छुपाकर रखे गए है । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी ।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया । तलाशी में 75 किलो ब्रोमोपोल क्रिस्टल पाउडर बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 48 हजार रुपए बताई जा रही है । इसके अलावा पुलिस ने 8 लाख 50 हजार नकद, तीन फर्जी बिल और एक बलेनो कार भी जब्त की है ।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों रंजीत, ओमप्रकाश और अन्य के साथ मिलकर गुजरात की केमिकल कंपनियों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए ‘ब्रोमोपोल’ और ‘2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफिनोन’ जैसे खतरनाक रसायन मंगवा रहा था । इन केमिकल्स का उपयोग MDMA ड्रग्स बनाने में किया जाना था, जिसे बाद में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी ।
पुलिस ने इस मामले में अर्पित उर्फ सौरभ गुप्ता (33), रंजीत (33) निवासी मंदसौर और ओमप्रकाश (26) निवासी आगर मालवा को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

