प्रदीप मालवीय, उज्जैन। UP Deputy CM in Mahakal Temple: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में सपत्नीक बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाया।
सपत्नीक किए दर्शन
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। दोनों ने भगवान महाकाल के दर्शन के बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका सम्मान किया गया।

यूपी वासियों के लिए बाबा महाकाल से मांगा आशीर्वाद
ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा की कृपा से आने का सौभाग्य मिला। बाबा के अद्भुत-अलौकिक दर्शन हुए हैं। प्रभू की कृपा उत्तर प्रदेश वासियों पर बरसे, सबके जीवन में कल्याण आए, सबका जीवन सुखमय बने, निष्कंटक बने, यही प्रभु के चरणों में प्रार्थना करता हूं, हर-हर महादेव।’

