प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शहर के युवा आशीष सिंह जादौन भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। उज्जैन के इस बेटे युवा आशीष सिंह जादौन ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर उज्जैन का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 18वीं रैंक हासिल की। आशीष को चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अधिकारी के रूप में कमीशन मिला। उपलब्धि पर शहर में पूर्व सैनिकों और शहर के नागरिकों ने लेफ्टिनेंट आशीष का स्वागत, सम्मान किया।

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा भव्य सम्मान समारोह

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा लेफ्टिनेंट आशीष का भव्य सम्मान समारोह रखा गया। इससे पूर्व अंबर कॉलोनी, हनुमान नाका स्थित उनके निवास से कार्यक्रम स्थल तक आशीष व उनके माता-पिता को खुली जीप में बैठाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान नागरिकों ने पुष्पवर्षा की व फूल मालाओं से सम्मान किया। समारोह में उज्जैन संभाग पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष कमल सोनी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति, कलावती यादव आदि मौजूद थे।

राजधानी में बेखौफ चोरों का दुस्साहसः ट्रैफिक एसीपी के घर से 20 लाख नकद और 50 तोला सोना चोरी

पिता भी सेवानिवृत्त सूबेदार

आशीष सिंह जादौन मुश्किल परीक्षा के बाद भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बने है। आशीष ने अपने सैन्य करियर के प्रथम एवं द्वितीय दोनों प्रयासों में SSB द्वारा अनुशंसित (Recommended) होकर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की तथा अखिल भारतीय स्तर पर 18वीं रैंक (AIR-18) प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों, पूर्व सैनिकों एवं शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। आशीष के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अजय सिंह जादौन भी भारतीय थल सेना में लगभग 30 वर्षों तक सेवाएं दे चुके है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m