अमृतसर। यूनाइटेड किंगडम के बर्मिंघम (एजबेस्टन) से सांसद बीबी प्रीत कौर गिल ने अमृतसर स्थित सिखों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल सचखंड श्री हरिमंदर साहिब Golden Temple में नतमस्तक हुईं। उन्होंने गुरु चरणों में शीश नवाया और अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।
श्री दरबार साहिब में दर्शन के दौरान प्रीत कौर गिल ने विश्व शांति, मानवता के कल्याण और ‘सरबत के भले’ (सबकी भलाई) के लिए अरदास की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद वह विशेष रूप से गुरु साहिब का शुक्राना करने और आशीर्वाद लेने यहां पहुंची हैं। उन्होंने वर्तमान वैश्विक तनावपूर्ण स्थितियों का जिक्र करते हुए गुरु साहिब से प्रार्थना की कि पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो और सभी देश आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़ें।
SGPC कार्यालय में विशेष सम्मान
दरबार साहिब में माथा टेकने के उपरांत प्रीत कौर गिल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी से मुलाकात की। एडवोकेट धामी ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गुरु की बख्शीश के रूप में सिरोपाओ और श्री हरिमंदर साहिब का सुनहरा मॉडल भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।

मानवता का मार्गदर्शक केंद्र: प्रीत कौर गिल
अपनी यात्रा के दौरान सांसद ने श्री दरबार साहिब को समूची मानवता को सही रास्ता दिखाने वाला एक महान आध्यात्मिक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि यहां आकर नतमस्तक होना उनके लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है।
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
- ‘शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित’ : सीएम साय ने कहा – शहीद परिवारों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, हर सुख-दुख में साथ खड़ी है सरकार
- रसोइयों की हुई मौज! यूपी सरकार का बंपर दिवाली गिफ्ट, ₹1000 की बढ़ोतरी के साथ अब मिलेंगे इतने रुपये
- Bihar Top News 17 oct 2026: बीजेपी ने तेजस्वी की तुलना रावण से की, प्रेमी ने प्रेमिका को रेड लाइट एरिया में बेचा
- Haryana Top News : पटवारियों का प्रशिक्षण भत्ता बढ़ा,रेवाड़ी में ट्रक हादसे में चालक की मौत, प्राचार्यों को मिली वित्तीय शक्तियां, सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों पर नजर समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…

