देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मानसून पूर्व राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राज्य एवं जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए।

72 घंटे के भीतर रिपोर्ट दें

सीएम धामी ने अधिकारियों को सभी जनपदों को आगामी 72 घंटे के भीतर अपनी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं ग्राम स्तरीय समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन को बेहतर समन्वय के साथ पूर्ण सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।

READ MORE: डॉक्टर्स डे पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, डॉक्टरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर दिया जोर

आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाए

प्रदेश में एआई आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग एवं डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य एवं जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक भी उपस्थित रहे।