देहरादून। राजधानी के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। यह मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का है।
40 से 42 करोड़ रुपए का लेनदेन
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा (40 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। पूछताछ के दौरान उसके साथ काम करने वाले विजय ने बताया कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल के साथ प्रॉपर्टी के लेकर 40 से 42 करोड़ रुपए का लेनदेन है।
READ MORE: UP में 10वां बजट पेश करने वाली पहली सरकार : सीएम योगी बोले- ये बजट 9 सालों के नवनिर्माण की एक नई गाथा है, शासन ने इतने साल में नहीं लगाया कोई नया कर
पुलिस ने बताया कि विनोद उनियाल ने एक साल पहले अर्जुन की मां से दो फ्लैट भी लिए थे। उनका घर वसंत विहार आईटीबीपी के पास है। घर में पत्नी के अलावा बेटा साढ़े चार साल और बेटी साढ़े तीन साल की है। वहीं आईजी गढ़वाल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही पूरे जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


