देहरादून. उत्तराखंड में अगले 3 घंटों में मौसम करवट ले सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, अगले 3 घंटों में चमोली, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर यथा – पुरोला, चकराता, देवप्रयाग, मसूरी, केदारनाथ, तुंगनाथ, बेरीनाग, दारमा, कपकोट तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली चमकने औऱ तेज़ हवा (40-50 किमी-घंटा) के साथ मध्यम दर्जे की आंधी-तूफान और ज़ोरदार बारिश होने की बहुत संभावना है.

क्या करें?

  • मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी ताजा अपडेट पर नजर रखें.
  • खराब मौसम के दौरान घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें.
  • मोबाइल फोन चार्ज रखें और आवश्यक आपातकालीन नंबर अपने पास रखें.
  • किसानों को फसल, सब्जियों और बागवानी फसलों को यथासंभव ढककर सुरक्षित रखना चाहिए.
  • पशुओं को खुले मैदान की बजाय सुरक्षित शेड में रखें.
  • वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

क्या न करें?

  • गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पहाड़ी चोटियों, नदी-नालों और जलाशयों के पास न जाएं.
  • पेड़ों, बिजली के खंभों, टावरों या टिन शेड के नीचे शरण न लें.
  • बिजली कड़कने के समय मोबाइल चार्जिंग, विद्युत उपकरणों और तार वाले फोन का उपयोग न करें.
  • तेज हवाओं के दौरान कमजोर या जर्जर भवनों के पास खड़े न हों.
  • अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में.

यदि बिजली चमक रही हो तो