देहरादून. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनीतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए.

इसे भी पढ़ें- विकास की बयारः CM धामी ने कई विकास कार्यों के लिए दी 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, जानिए कहां कितनी खर्च की जाएगी राशि

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ाते हुए 3 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की है. इसके साथ ही बैठक में बताया गया कि 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को जारी नोटिसों के सापेक्ष 24 लाख 29 हजार से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें- उम्र छोटी, कामयाबी बड़ीः अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने वाले रियांश और प्रिशा से मिले CM धामी, कहा- उनकी सफलता प्रदेश के…

राजनीतिक दलों को बैठक में बताया गया कि फार्म 6, 7 और 8 पर भी 40 प्रतिशत से अधिक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई कर दी गई है. बैठक में राजनीतिक दलों को यह भी बताया गया कि प्रदेश में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री एवं फोटो सिमिलर एंट्री (डीएसई/पीएसई) मॉड्यूल को लागू किया जाएगा. इस मॉड्यूल में जिन मतदाताओं के नाम पाए जाएंगे उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा.