देहरादून. हाल ही प्रधानमंत्री मोदी ने 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित 213 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (Delhi Dehradun Expressway) का उद्घाटन किया था. जिस पर बीती रात सीएम धामी ने यात्रा की. जिसे लेकर सीएम धामी ने पोस्ट करते हुए कहा, विकास की तेज रफ़्तार, डबल इंजन सरकार.
इसे भी पढ़ें- सरकार संवेदनहीन और जनविरोधी… यशपाल आर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर धामी सरकार को दी चेतावनी, कर दी बड़ी मांग
आगे सीएम धामी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में निर्मित दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर आज देर सायं दिल्ली से देहरादून तक की यात्रा की. अत्याधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय निर्माण गुणवत्ता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ विकसित यह परियोजना देश की आधारभूत संरचना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सशक्त प्रतीक है.
इसे भी पढ़ें- Char Dham Yatra 2026: देवभूमि में उमड़ी आस्था की भीड़, 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आगे सीएम धामी ने कहा, अब दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमटकर मात्र ढाई घंटे रह गई है. जिससे आवागमन न केवल सुगम हुआ है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बचत हो रही है. यह एक्सप्रेस-वे व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्रदान करेगा. इस मार्ग पर निर्मित एशिया के सबसे बड़े एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर सहित आधुनिक सुविधाएं विकास और प्रकृति के संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

