देहरादून. उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘Earth Hour’ मनाने का निर्णय लिया है. इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइट और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है.

इसे भी पढ़ें- PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण, राज्य के विकास में केंद्र के सहयोग के लिए जताया आभार

बता दें कि यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है. यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, समेत कई विकास कार्यों के लिए 242 करोड़ स्वीकृत, जानिए कहां किस काम कितना खर्च करेगी धामी सरकार

प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया गया है.