देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिंग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में 20.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है. मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 5 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

इसे भी पढ़ें- जनता जानना चाहती है कि… मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने खड़े किए सवाल, धामी सरकार को घेरते हुए यशपाल आर्य ने पूछे तीखे सवाल

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण और मेला स्थल के निर्माण के लिए 98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सी.सी. मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सी.सी. मार्ग के निर्माण के लिए 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 47.86 लाख, ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार हेतु ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रहमदेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण और सी.सी. मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 60 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

इसे भी पढ़ें- धामी धाकड़ भी हैं और धुरंधर भी… मंच से राजनाथ सिंह ने की सीएम की तारीफ, कहा- इनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री द्वारा आपदा न्यूनीकरण मद में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तटबंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांये पार्श्व पर 28 हेक्टेयर और चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 11.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 4.64 करोड़, नगर निगम, रूद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 15.74 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य के लिए 62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में 5 करोड़, रजत जयंती पार्क निर्माण सम्बन्धी विभिन्न नगर निकायों नगर पंचायत रामपुर, नगर पंचायत गुप्तकाशी, नगर पंचायत तपोवन, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड एवं नगर पंचायत, गूलरभोज में पार्क निर्माण-सौन्दर्यीकरण और ओपन जिम की स्थापना के लिए 2.03 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत अवस्थापना विकास निधि से वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न 13 कार्यों-योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

इसे भी पढ़ें- कांप उठी देवभूमि की धरती : बागेश्वर में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून में बौद्ध विकास योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून के संबंध में कुल तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल धनराशि 16.4 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय चरण में 11.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.