देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही अतिवृष्टि और भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों को अन्यत्र किराए के भवन के लिए 86 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है.
इसे भी पढ़ें- धामी सरकार का बड़ा फैसला, महानवमी के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित
जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड नं 86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णाेद्धार के अवशेष कार्य के लिए 49.95 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण के लिए 58.14 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 34.88 लाख की धनराशि मंजूर किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
इसे भी पढ़ें- धामी सरकार में नर्सिंग शिक्षा का विस्तार, सरकारी कॉलेजों में 879 और निजी संस्थानों में 10,616 सीटें
जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नं 7 सौली में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित 5 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराए के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह के भुगतान के लिए 1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

