देहरादून. पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि भाजपा के एजेंडे में जनकल्याण नहीं है. उनके एजेंडे में सिर्फ समाज को बांटने वाले चीजें हैं और उसी एजेंडे को भाजपा के लोग आगे बढ़ा रहे हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा लोग भाजपा से मंहगाई, महिला सुरक्षा, रोजगार जैसे मुद्दों पर सवाल करेंगे.

इसे भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश और मोबाइल प्रतिबंध, फैसले पर सीएम धामी ने कही ये बात

हरीश रावत ने कहा, ये भाजपा के बड़े एजेंडे का हिस्सा है, क्योंकि जनसेवा, जनकल्याण उनके राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं हैं. उनके राजनीतिक एजेंडे में केवल मदरसा, झूठ, मजारें और कहीं थूक है, कुछ और हैं अर्थात जो समाज को बांटने वाली चीजें हैं वे सब उनके राजनीतिक एजेंडे में सम्मिलित हैं, इसलिए वे अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- जनसेवा, पारदर्शिता, त्वरित समाधान का उदाहरण बन रहा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम, अब तक 4 लाख से ज्यादा नागरिकों ने दिखाई सहभागिता

आगे हरीश रावत ने कहा, ज्यों-ज्यों चुनाव नजदीक आएंगे, लोग सवाल करेंगे, महंगाई का क्या हुआ? युवाओं के रोजगार का क्या हुआ? पलायन क्यों नहीं रुका? जंगली जानवरों के खतरे को क्यों नहीं दूर किया? महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में क्यों विफल हुए? इसलिए भाजपा इन सबसे ध्यान हटाने के लिए समाज को बांटने वाले अपने राजनीतिक एजेंडे में केवल मदरसा, झूठ, मजारें आदि सब सम्मिलित कर रही है.