देहरादून. पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक की वजह से 81 साल की उम्र में निधन हो गया. निधन की खबर आते ही कांग्रेस और सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. सीएम धामी और कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक जताया है.

इसे भी पढ़ें- ऑरेंज अलर्ट के बीच उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

बता दें कि हीरा सिंह बिष्ट अविभाजित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. साथ ही वह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. अचानक उनके निधन होने की खबर आने से कांग्रेस के खेमे में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 22% की बढ़ोतरी

1985 में पहली बार चुने गए थे विधायक

हीरा सिंह बिष्ट 1985 में देहरादून विधानसभा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. इसके बाद उन्होंने 2002 में राजपुर विधानसभा और 2014 में डोईवाला विधानसभा उपचुनाव जीतकर कुल तीन बार विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया.वे उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे और परिवहन, श्रम एवं तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का सफलतापूर्वक दायित्व संभाला.