देहरादून. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल लगातार धामी सरकार पर हमलावर हैं. गणेश गोदियाल ने बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर घेरा है. उन्होंने साफ कहा कि जनता पता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास नहीं सत्ता को बचाने और भ्रष्टाचार करने में लगी हुई है.

इसे भी पढ़ें- देख लो और अच्छे से समझ लो! दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी और जमाखोरी को लेकर धामी सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने अहम निर्देश

गणेश गोदियाल ने कहा, हम लगातार कह रहे हैं कि भाजपा सरकार के पास उत्तराखंड के असली मुद्दों का कोई समाधान नहीं है. बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और महंगाई पर जवाब देने के बजाय मुख्यमंत्री जी सिर्फ “डेमोग्राफी चेंज” की राजनीति में व्यस्त हैं. अगर सरकार के रहते डेमोग्राफी बदल रही है, तो यह सरकार की सबसे बड़ी विफलता है.

इसे भी पढ़ें- देवभूमि में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, केदारनाथ पहुंचे सबसे ज्यादा भक्त

आगे उन्होंने ये भी कहा कि जनता के सवालों से बचने के लिए सुनियोजित कार्यक्रम और तैयार भीड़ जुटाई जाती है, लेकिन जमीन पर समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. उत्तराखंड की जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा का मकसद प्रदेश का विकास नहीं, बल्कि सत्ता और भ्रष्टाचार को बचाना है.