देहरादून. विधानसभा सत्र एक दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र एक दिन भी पूरा नहीं चल पाया और सरकार ने सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. आखिर मुख्यमंत्री धामी जी बताएं कि गैरसैंण में सत्र आयोजित करने का मकसद क्या था?

इसे भी पढ़ें- ऋषिकेश में युवाओं ने रोका धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर कह दी ये बात

गणेश गोदियाल ने आगे कहा कि कांग्रेस विधायक अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और जनता की समस्याओं पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने विपक्ष की मांग को खारिज कर चर्चा का समय ही नहीं दिया। सरकार अपनी पोल खुलने के डर से चर्चा से बच रही है. गैरसैंण तक सरकार का पूरा तामझाम ले जाकर कुछ घंटे में लौट जाना जनता की मेहनत की कमाई और टैक्स के पैसे की बर्बादी है.

इसे भी पढ़ें- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने नगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों की टटोली जमीनी हकीकत, अफसरों को दी डेडलाइन

उन्होंने आगे ये भी कहा कि अगर सत्र कुछ ही घंटे चलाना था, तो देहरादून में भी चल सकता था. जनता से हमारा वादा है कि सरकार बनाने का अवसर मिला, तो गैरसैंण में पूरे समय का विधानसभा सत्र आयोजित होगा, ताकि हर विधायक जनता की समस्याएं उठा सके और सरकार को जवाब देना पड़े.