देहरादून. चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सीएम धामी पर करारा तंज कसा है. गणेश गोदियाल ने कहा, चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं! माननीय मुख्यमंत्री जी रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं, इसलिए मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि यात्रा की तैयारियां अभी भी अधूरी हैं.
इसे भी पढ़ें- जनता को कोई भी…आनंद स्वरूप ने गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, जानिए ऐसा क्या कहा
आगे उन्होंने कहा, गैस और अन्य आवश्यक आपूर्ति को लेकर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट और भरोसेमंद बयान नहीं आया है, जिसका नतीजा यह है कि इस बार होटलों में एडवांस बुकिंग नहीं हो रही है और यात्रा में भारी गिरावट का अंदेशा है. केवल मुख्य सचिव के पत्र लिखने से काम नहीं चलेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री जी को सीधे प्रधानमंत्री जी से वार्तालाप कर राजनीतिक स्तर पर समाधान निकालना होगा.
इसे भी पढ़ें- देहरादून में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरुआत, CM धामी ने महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम, कहा- शक्ति के बिना कोई भी सृजन संभव नहीं
आगे गणेश गोदियाल ने भी कहा कि यदि समय रहते इस संशय का संज्ञान नहीं लिया गया, तो करोड़ों खर्च करके लगाए गए ये प्रचार बोर्ड सिर्फ चेहरा चमकाने की कवायद ही साबित होंगे और आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

