दहेरादून. हाल ही प्रधानमंत्री मोदी ने 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित 213 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे (Delhi Dehradun Expressway) का उद्घाटन किया था. वहीं अब ट्रैफिक को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, आप एक्सप्रेस हाइवे तो बना रहे हैं, मगर सारा ट्रैफिक देहरादून में ही समेट दिया जा रहा है, जिससे शहर घुटने लगा है. मसूरी की यात्रा प्रभावित हो रही है और अन्य मार्गों पर भी दबाव लगातार बढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें- Shri Kedarnath Dham : पिछले 24 घंटे में 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
आगे हरीश रावत ने कहा, व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए थी कि जो ट्रैफिक बाहरी क्षेत्रों से आ रहा है. विशेषकर मसूरी, टिहरी और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाला, उसे शहर के भीतर लाने के बजाय बाईपास मार्गों से सीधे उनके गंतव्य की ओर भेजा जाए. इससे देहरादून पर अनावश्यक दबाव कम होगा और यात्राएं भी सुगम बनेंगी.
इसे भी पढ़ें- फल-सब्जियों में कीटनाशक अवशेषों के प्रयोग पर राज्य सरकार सख्त, CM धामी ने दिए जांच के निर्देश
आगे उन्होंने ये भी कहा कि योजना बनाते समय स्थानीय भूगोल, यातायात का स्वभाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखना बेहद आवश्यक है. विकास तभी सार्थक है, जब वह जनजीवन को सहज बनाए, बोझ नहीं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

