देहरादून. राज्य पब्लिक सर्विस कमिशन का वाइस चेयरमैन पद लंबे समय से खाली है, जिसका असर PCS परीक्षा के परिणाम में भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, राज्य का पब्लिक सर्विस कमिशन हमारा गौरव होना चाहिए. उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन का लंबे समय से कोई वाइस चेयरमैन नहीं है. पब्लिक सर्विस कमीशन के स्तर पर अस्थिरता का दुष्प्रभाव राज्य की सर्विसेज को भुगतना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें- चारधाम यात्रा मार्गों पर घोड़ा-खच्चर के संचालन की क्षमता निर्धारित, नई SOP के तहत होगा संचालन
आगे हरीश रावत ने कहा, 2024 में जो PCS की परीक्षा हुई थी, जिसके इंटरव्यू भी हो गए, लेकिन उसका फाइनल परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है. अब 2026 आधे से ज्यादा निकलने वाला है. ये स्थितियां राज्य के लिए चिंताजनक हैं और इसका दुष्प्रभाव सर्विसेज की कंटिन्यूटी आदि पर भी पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें- सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से होगा पर्यावरण संरक्षण, भावी पीढ़ी को मिलेगा सुरक्षित और हरित भविष्य- धामी
उन्होंने ये भी कहा कि जो बच्चे इन पोस्टों के लिए डायरेक्ट सलेक्शन से आने चाहिए थे, वे नहीं आ पाएंगे. इससे जो गैप होगा, उसे भरने के लिए हमें प्रमोशन आदि का सहारा लेना पड़ेगा. क्वालिटी ऑफ सर्विसेज के अंदर आगे इसका दुष्परिणाम हमको झेलना पड़ेगा. पब्लिक सर्विस कमिशन निर्धारित समय पर स्वतंत्र तरीके से परीक्षाएं करे और परीक्षाओं के परिणाम समय पर आएं, ताकि लोग समय पर अपने दायित्व संभालें, यह बहुत आवश्यक है.

