देहरादून. पूर्व सीएम का धामी सरकार को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. हरीश रावत ने कहा, विपक्ष ने विधानसभा में सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए. सरकार को सफ़ाई में या तो डेनिस याद आई और “लूट लेना, मैं आंखें बंद कर लूंगा” का तथाकथित स्टिंग याद आया. भ्रष्टाचार पर बात आगे बढ़ती तो दुबई में भाजपा नेताओं की रियल एस्टेट में ख़रीद का मामला भी उठ सकता था और उठना चाहिए था.
इसे भी पढ़ें- ‘इस लड़ाई में आप सब भी जुटें, मैं…’, हरीश रावत की जनता से बड़ी अपील, जानिए पूर्व CM ने आखिर क्या कहा?
जब से दुबई में बमबारी हुई है, वहां रियल एस्टेट के दामों में भारी गिरावट आई है. तब से उत्तराखंड में सरकार के कुछ चेहरे धुआं-धुआं से लग रहे हैं. जमीनों की ख़रीद-फरोख्त और दूसरे भ्रष्ट संसाधनों से अर्जित इन लोगों की कमाई दुबई में ही लगी है. आंख बंद कर लूंगा, कमा लेना, यह ऐसा ही वाक्य है जैसे एक व्यक्ति से मंत्री पद की शपथ लेने के लिए तीन बार सूट सिलवा देने की चर्चा.
इसे भी पढ़ें- सत्ता के लिए सत्ताईस की तैयारी शुरू! संगठन को मजबूत बनाने जुटी भाजपा, बूथ और पन्ना स्तर तक पार्टी के सुदृढ़ करने पर फोकस
आगे हरीश रावत ने ये भी कहा कि सरकार को मालूम है वह आँख किसके लिए बंद हो रही थी. शायद उनकी विशेषता का मूल्यांकन कर कहीं नेताओं ने उन्हें अपना जेठा मान लिया था, इसीलिए आज भी उन्हें उनका नाम लेने में हकलाहट होती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

