देहरादून. पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल सीमित करने की अपील की है. साथ ही विदेश यात्रा पर न जाने और 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील की है. जिसे लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने निशाना साधा है. हरीश रावत ने मुख्यमंत्रियों के शपथ-ग्रहण को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि शपथ-ग्रहण कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पूंजीपति प्राइवेट जेट से पहुंचे. तो क्या ये अपील केवल गैर-भाजपाई भारत के लिए है.
इसे भी पढ़ें- सावधान! उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट, आसमान से बरस सकती है आफत, बारिश की चेतावनी
हरीश रावत ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री जी की पेट्रोलियम पदार्थों आदि को लेकर देश के लोगों से की गई अपील लोगों तक ठीक से पहुंच भी नहीं पाई है। सत्ता रूढ़ दल स्वयं उस अपील की धज्जियां उड़ा रहा है. मुख्यमंत्रियों के शपथ-ग्रहण में देश भर के मुख्यमंत्रीगण और पूंजीपतिगण अपने-अपने प्राइवेट जेट लेकर पहुंच रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- हरिद्वार कुम्भ मेला 2027 : सफल आयोजन और गंगा नदी की स्वछता और अविरलता को सुनिश्चित करने केंद्रीय मंत्री ने किया आश्वस्त
आगे पूर्व सीएम हरीश रावत ने ये भी कहा कि एयरपोर्टों पर प्राइवेट और सरकारी जहाजों व हेलीकॉप्टरों का जमवाड़ा लगा हुआ है! कारों की तो चर्चा ही करना बेकार है, तो क्या माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील केवल गैर-भाजपाई भारत के लिए है या उसमें सारा भारत सम्मिलित है?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

