देहरादून. पूर्व सीएम हरीश रावत ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया है. हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरते हुए महिलाओं के साथ घटित हुई घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर किया है. उन्होंने कहा, कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पिछले कुछ दिनों के अंदर उत्तराखंड में घटित घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है.
इसे भी पढ़ें- समस्या, सुनवाई और समाधानः जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान का जनता को मिल रहा लाभ, 29,042 शिकायतों का हुआ निस्तारण
आगे हरीश रावत ने कहा, अभी एक दिन पहले हुए गुंजन हत्याकांड, उससे पहले ऋषिकेश में प्रीति की हत्या, उससे पूर्व रुद्रपुर में लिफ्ट देने के बहाने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना, और इससे भी पहले एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या. इन सभी घटनाओं पर यदि हम गंभीरता से विचार करें तो स्थिति बेहद गंभीर प्रतीत होती है.
इसे भी पढ़ें- सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दिया तोहफा, विभिन्न योजनाओं के लिए करोड़ों की धनराशि मंजूर
आगे हरीश रावत ने ये भी कहा कि राज्य में कामकाजी महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस और प्रभावी सुरक्षात्मक कदम दिखाई नहीं दे रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


