देहरादून. कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ईजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने युद्ध से उत्पन्न होने वाले हालतों को लेकर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि युद्ध से देश-दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा. इतना ही नहीं सरकार के साथ खड़े रहने के फैसले पर प्रतिपक्ष को बधाई भी दी.

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में ‘जनविरोधी’ सरकार! बिजली और पानी के बिल में बढ़ोत्तरी से लोगों के जेब में पड़ेगा असर, यशपाल आर्य ने साधा निशाना

हरीश रावत ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ये अत्यधिक चिंताजनक स्थिति है. एक सभ्यता का विनाश हो रहा है. एक प्राचीन सभ्यता नष्ट हो, ये किसी भी प्रकार से दुनिया के हित में नहीं है. सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था इससे चरमरा जाएगी और भारत जैसी अर्थव्यवस्था के ऊपर इसका जबरदस्त दुष्प्रभाव पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- देहरादून में सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 45 गिरफ्तार, सभी आरोपियों के वाहन सीज

आगे हरीश रावत ने कहा, हम सिस्टम के संकोच या डर में यदि इस समय गलत को गलत नहीं कहेंगे, अगुवाई नहीं करेंगे तो भारत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को खो देगा. मैं देश के प्रतिपक्ष को बधाई देता हूं, जिन्होंने कहा है कि इस स्थिति से मुकाबला करने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी. हम उसके साथ हैं.