देहरादून. खाद संकट का मुद्दा एक बार फिर उठता नजर आ रहा है. ऐसे में नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कालाबाजारी और जमाखोरी होने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यशपाल आर्य ने सरकार से किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- ‘LOVE’ के लिए ‘LIFE’ कुर्बानः प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए दोनों ने मोहब्बत में क्यों चुनी मौत…
यशपाल आर्य ने कहा, प्रदेश में लगातार गहराता खाद संकट किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार है. बुवाई के महत्वपूर्ण समय पर किसानों को यूरिया और डीएपी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है. कालाबाजारी, जमाखोरी और वितरण व्यवस्था की खामियों के कारण अन्नदाता परेशान है, जबकि छोटे और सीमांत किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- सड़क से सदन तक नारी सम्मान की लड़ाई! नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा में उठाया महिलाओं का मुद्दा, सरकार को घेरते हुए लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने सरकार से मांग है कि किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए. कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई हो. सहकारी समितियों एवं वितरण केंद्रों की व्यवस्था पारदर्शी बनाई जाए. किसानों को राहत देने के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक समाधान लागू किए जाएं. किसान खुशहाल होगा तभी प्रदेश समृद्ध होगा. सरकार को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

