देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव जनपद रुद्रप्रयाग में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग परियोजना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी सचिव रुद्रप्रयाग एवं आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज प्रातः जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित पुनाड गदेरे के समीप निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़ें- प्रयास का ही परिणाम है… धामी सरकार ने आवास और शहरी विकास विभाग में किए रिफार्म्स, केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए.

इसे भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा : खाई में जा गिरी बस, 13 यात्रियों की मौत, 34 गंभीर घायल

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कहा कि मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी. चारधाम यात्रियों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध होगी और शहर के भीतर वाहनों का दबाव भी कम होगा.

इसे भी पढ़ें- स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो…‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, छात्र-छात्राओं से अनुभव साझा करते हुए दिया खास मैसेज

मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए शासन से कुल 7 करोड़ 9 लाख 74 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसमें से 2.84 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण में जारी की जा चुकी है. इस परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग को सौंपी गई है. आज निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.